Sat. Mar 7th, 2026

कुरैशी समाज पंचायत ने हाजी रफीक पर लगाए गबन और शांति भंग करने के आरोप, कानूनी कार्रवाई की मांग

oplus_0

खंडवा। कुरैशी जमात पंचायत कमेटी इमलीपुरा ने हाजी रफीक कुरैशी (पिता: हाजी रसुल कुरैशी, परदेशीपुरा) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वे समाज के लोगों को गुमराह कर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। 29 जनवरी 2026 को झीपर शाह दरगाह परिसर में कुरैशी समाज की आम बैठक हुई, जिसकी सूचना नगर पुलिस अधीक्षक को दी गई थी।

पुलिस की निगरानी में आयोजित इस बैठक में समाज के बुजुर्गों, नवजवानों और उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शेख जलील कुरैशी (पिता: शेख इलाहीबख्स) को समाज का सरपंच (अध्यक्ष) नियुक्त किया। वर्तमान में जलील कुरैशी वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा वक्फ इमामबाड़ा और मदरसा के अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

oplus_2097152

समाज ने उन्हें पूरे समुदाय का कार्यभार सौंपा है।पंचायत के अनुसार, हाजी रफीक पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और 20 वर्षों से समाज तथा वक्फ संपत्ति के किरायेदारों से किराया वसूलकर गबन करते रहे। उन्होंने न तो समाज को हिसाब दिया और न ही वक्फ बोर्ड भोपाल में चंदा जमा किया। हाल ही में एक अखबार में जलील कुरैशी की नियुक्ति की खबर छपी, तो रफीक ने इसे फर्जी बताकर पूरे समाज के बुजुर्गों और नवजवानों को अपमानित किया। इससे समाज में आक्रोश फैल गया है। वक्फ बोर्ड भोपाल में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

पंचायत का दावा है कि रफीक ने समाज को गुमराह कर भोले-भाले युवाओं को उकसाया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। उनके परिवार के सदस्य लोगों को रोककर बदतमीजी से बात कर रहे हैं। पंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि समाज में कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद होता है, तो इसका जिम्मेदार हाजी रफीक और उनका परिवार होगा। उन्होंने मांग की है कि रफीक द्वारा किए गए कथित गबन और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए विधिक कार्रवाई की जाए।

हाजी रफी का पलटवार…

Oplus_16908288

कुरैशी जमात पंचायत, खंडवा के सरपंच अध्यक्ष हाजी रफ़ीक़ कुरैशी की घोषणा बरकरार
खंडवा। कुरैशी समाज की परंपरागत रीति-नीति के अनुसार लगभग 50 वर्षों से योग्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को समाज के चौधरी व सरपंच पद पर चुना जाता रहा है। पूर्व सरपंचों में जनाब शेख अब्दुल सेठ कुरैशी, हाजी खुदा बख्श पहलवान व हाजी रसूल कुरैशी शामिल रहे। इसी क्रम में वर्ष 2005 से हाजी रफ़ीक़ कुरैशी कुरैशी जमात के अध्यक्ष एवं सरपंच पद पर निरंतर निर्वाचित हैं।समाज के प्रति उनकी निष्ठा व विश्वास अटल है। समाज सचिव एडवोकेट अलताफ कुरैशी ने स्पष्ट किया कि कुछ विघ्नसंतोषी तत्व समाज को भ्रमित कर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि हाजी रफ़ीक़ कुरैशी ने न तो पद से इस्तीफा दिया है और न ही कोई नया चुनाव हुआ है। ऐसे भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post